मुंगेर में टीबी रोगियों की घट रही संख्या
प्रतिनिधि , मुंगेरजिला यक्ष्मा केंद्र के सभाकक्ष में मंगलवार को टीबी रोग को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता प्रभारी यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने की. बैठक में पिछले तीन माह के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही आगे के कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया.अक्षय परियोजना के […]
प्रतिनिधि , मुंगेरजिला यक्ष्मा केंद्र के सभाकक्ष में मंगलवार को टीबी रोग को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता प्रभारी यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने की. बैठक में पिछले तीन माह के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही आगे के कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया.अक्षय परियोजना के एपीएम राजीव चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले में पूर्व के वनिस्पत टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आयी है. उन्होंने कहा कि टीबी पीढ़ी दर पीढ़ी फैलने वाला रोग नहीं है. बल्कि यह हवा के जरिये फैलने वाला एक संक्रामक रोग है. किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से यदि खांसी हो तो उसे टीबी हो सकती है. इसके लिए अपने बलगम की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करवाना चाहिए. यह जांच बिलकुल नि:शुल्क होती है. यदि कोई भी व्यक्ति टीबी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाना चाहते हैं तो वह टॉल फ्री नंबर 18001022248 पर कॉल कर सकते हैं. मौके पर वेलफेयर योगा एजुकेशन के मुकेश कुमार, अक्षय परियोजना के जिला संयोजक दीपक कुमार, टीबी व एचआइबी के डीपीएस शैलेंदू कुमार, बाल महिला कल्याण के कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता राज कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










