आठ दिवसीय कत्थक कार्यशाला प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : कत्थक करती युवती प्रतिनिधि , मुंगेरसंस्कार भारती के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में मंगलवार से आठ दिवसीय कत्थक कार्यशाला प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन कत्थक गुरु रक्षा सिंह डेविट, नवीन चंद्र मिश्रा, संस्कार भारती के रीता सेन गुप्ता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. शंकर मेहता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : कत्थक करती युवती प्रतिनिधि , मुंगेरसंस्कार भारती के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में मंगलवार से आठ दिवसीय कत्थक कार्यशाला प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन कत्थक गुरु रक्षा सिंह डेविट, नवीन चंद्र मिश्रा, संस्कार भारती के रीता सेन गुप्ता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. शंकर मेहता एवं प्रमोद कुमार ने सामूहिक ध्येय गीत प्रस्तुत किया. संस्कार भारती के मंत्री संजय कुमार केशरी ने बताया कि रक्षा सिंह डेविड बाल्यकाल से ही कत्थक नृत्य करती थी. वे नौरागढ़ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली से नृत्य शिक्षा प्राप्त की. वर्तमान में वे कत्थक सम्राट बिरजू महाराज से विशेष शिक्षा ग्रहण कर रही है. हर शाल कत्थक कार्यशाला में वे भाग लेकर बच्चों को कत्थक के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देती है. इस बार भी वे बच्चों को कत्थक के गुर सिखाने मुंगेर पहुंची है. कत्थक कार्यशाला को सफल बनाने में संयोजक चंदन कुमार, अमित कुमार केशरी, रविंद्र नाथ केशरी, पंकज रंजन, संगीता कुमारी, संजय कुमार पंकज, कुमारेश, विजय विश्वकर्मा, अशोक पटेल मुख्य भूमिका निभा रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन