मैनेजमेंट ट्रेनी भरती के खिलाफ बीएसएनएल के इंजीनियरों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे बीएसएनएलकर्मी प्रतिनिधि : मुंगेर मैनेजमेंट ट्रेनी भरती के खिलाफ मंगलवार को बीएसएनएल के अभियंताओं ने दूरसंचार केंद्र के समक्ष दो दिवसीय धरना पर बैठे. धरना ऑल इंडिया बीएसएनएल एजक्यूटिव एसोसिएशन व ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर दिया गया. संघ के नेताओं ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे बीएसएनएलकर्मी प्रतिनिधि : मुंगेर मैनेजमेंट ट्रेनी भरती के खिलाफ मंगलवार को बीएसएनएल के अभियंताओं ने दूरसंचार केंद्र के समक्ष दो दिवसीय धरना पर बैठे. धरना ऑल इंडिया बीएसएनएल एजक्यूटिव एसोसिएशन व ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर दिया गया. संघ के नेताओं ने कहा कि मैनेजमेंट ट्रेनी भरती प्रक्रिया एवं उसके नियमों को तुरंत रद्द किया जाय. साथ ही बीएसएनएल में वर्तमान समय में कार्यरत एजक्यूटिव को ही अन्य पीएसयू की तरह आगे प्रोन्नति दी जाय. इन मांगों को लगातार उठाया जा रहा है. लेकिन आज तक इनका हल नहीं निकल सका है. केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अभी दो दिवसीय धरना का कार्यक्रम किया जा रहा है. अगर समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर अवधेश कुमार, राजमणि पांडेय, राजीव रंजन, वकील दास, दीपक, अशोक रंजन, मुकेश कुमार, केएन साह, पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन