विधान परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर: बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय का चुनाव प्रक्रिया गुरुवार 11 जून से प्रारंभ हो जायेगा. उसी दिन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर पायेंगे. विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा सीट के लिए आधे दर्जन प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं और नामांकन के पूर्व […]
विज्ञापन
मुंगेर: बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय का चुनाव प्रक्रिया गुरुवार 11 जून से प्रारंभ हो जायेगा. उसी दिन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर पायेंगे. विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा सीट के लिए आधे दर्जन प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं और नामांकन के पूर्व ही मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं.
विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार से निर्वाचित प्रतिनिधि का कार्यकाल 16 जुलाई 2015 को खत्म हो रहा है. इस सीट से संजय प्रसाद वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस बार मुकाबला काफी कांटों वाला होगा. क्योंकि एक ओर निर्वाचन आयोग ने पहली बार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार के लिए निर्वाचक सूची तैयार करा रही है तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों की सक्रियता भी काफी बढ़ गयी है. यूं तो संजय प्रसाद राजद से संबंध रहे हैं. किंतु इस बार राजद के कई पार्टी पदाधिकारी मुंगेर जिले में अलग-अलग खेमे में नजर आ रहे हैं. इस सीट से मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष रंजु देवी के पुत्र अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव तैयारी में जुटे हैं. उनका दावा है कि वे भाजपा के उम्मीदवार होंगे. वैसेपार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की सूची जारी नहीं की है. इधर बिहार पंचायती राज मोरचा के मुखिया महासंघ ने जमुई जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष पवन कुमार यादव को इस चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है. साथ ही मुंगेर नगर निगम के वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी तथा लखीसराय के पंकज कुमार सिंह चुनाव लड़ने के लिए रणनीति बनायी है.
वर्तमान विधान पार्षद को देने पड़ रहे हिसाब : विधान परिषद के वर्तमान सदस्य संजय प्रसाद से त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मतदाता हिसाब मांग रहे हैं. वे अपने स्तर से चुनावी वर्ष में घूम-घूम कर पंचायत प्रतिनिधियों एवं नगर निकाय के पार्षद से मिल रहे हैं. लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पांच वर्षो तक उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की कोई सुधि नहीं ली. चुनावी वर्ष में गांव-गांव घूम रहे हैं.
बांटे जा रहे डायरी, कैलेंडर व शॉल : विधान परिषद चुनाव के दावेदार अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए डायरी, कैलेंडर व शॉल बांट रहे हैं. भले ही शॉल का जून महीना चल रहा हो लेकिन अपना फोटो लगा कैलेंडर व डायरी मतदाताओं को देकर वोट की अपील कर रहे. एक दावेदार तो इस भीषण गरमी में शॉल बांट कर मतदाताओं को सम्मानित करने का दावा कर रहे हैं. बहरहाल चुनावी बिगुल बज चुकी है और जनता के प्रतिनिधि ही जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार पंचायत प्रतिनिधि प्रत्याशी को लेकर काफी सोच विचार रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










