पिटाई में व्यवसायी घायल, अस्पताल में भरती

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : घायल व्यवसायी प्रतिनिधि , मुंगेरराजीव गांधी चौक के समीप सोमवार की शाम अपराधियों ने व्यवसायी अरुण शर्मा की बुरी तरह पिटाई की. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायलावस्था में उसे गश्ती कर रहे पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार जुबली चौक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : घायल व्यवसायी प्रतिनिधि , मुंगेरराजीव गांधी चौक के समीप सोमवार की शाम अपराधियों ने व्यवसायी अरुण शर्मा की बुरी तरह पिटाई की. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायलावस्था में उसे गश्ती कर रहे पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार जुबली चौक निवासी अरुण शर्मा राजीव गांधी चौक पर प्रिंस आइसक्रीम का दुकान चलाता है. सोमवार की शाम वह दवा गली किसी काम से गया. जहां तीन-चार की संख्या में अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई की. जिसमें वह घायल हो गया. इसकी सूचना जैसे ही गश्ती कर रहे एएसआइ एके झा को लगी वे घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तबतक अपराधी भाग गये थे. घायलावस्था में उन्होंने दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन