हवेली खड़गपुर की खबरें :-
रेखा सिंह चौहान ने दिया जदयू से इस्तीफा फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जिला महासचिव रेखा सिंह चौहान हवेली खड़गपुर . जदयू की जिला महासचिव रेखा सिंह चौहान ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान को भेजे अपने त्याग पत्र में जदयू कोटे से बनी अनुमंडल […]
रेखा सिंह चौहान ने दिया जदयू से इस्तीफा फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जिला महासचिव रेखा सिंह चौहान हवेली खड़गपुर . जदयू की जिला महासचिव रेखा सिंह चौहान ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान को भेजे अपने त्याग पत्र में जदयू कोटे से बनी अनुमंडल अनुश्रवण समिति की सदस्य, विधायक द्वारा पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय की तदर्थ समिति की सदस्य, नगर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए वे लगातार 12 वर्षों से नि:स्वार्थ तरीके से एक ईमानदार तरीके से काम किया. लेकिन कुछ स्वार्थी किस्म के लोगों ने हमारे कर्मठता पर सवाल खड़े कर दिये. जिसके कारण इस्तीफा दिया. इधर उनके इस्तीफे के बाद कयास लगाया जा रहा है कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समक्ष हम में शामिल हो सकती है. अटैची तोड़ कर हजारों की चोरी हवेली खड़गपुर . प्रखंड के केंदुआ गांव निवासी हीरा सिंह के घर रविवार की रात चोरों ने घर में घूस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के अंदर रखे अटैची तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी कर लिया. लगभग 50 हजार की संपत्ति चोरों ने चुरा लिया. बताया जाता है कि हीरा सिंह गरमी के कारण छत पर सोया था. इसी बीच चोर घर में घुस गये और अटैची लेकर चले गये. अटैची तोड़ कर चोरों ने नकदी व जेवरात निकाल लिया और अटैची व अन्य कागजात को खेत में फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










