सरकार को पटना घेरने जायेंगे मुंगेर के गृहरक्षक

Updated:
विज्ञापन

हड़ताली गृहरक्षकों का धरना 25 वें दिन भी जारी फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि,मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले हड़ताली गृहरक्षकों का धरना सोमवार को 25 वें दिन भी जारी रहा. शहीद स्मारक के समक्ष दिये गये धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने किया. […]

विज्ञापन

हड़ताली गृहरक्षकों का धरना 25 वें दिन भी जारी फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि,मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले हड़ताली गृहरक्षकों का धरना सोमवार को 25 वें दिन भी जारी रहा. शहीद स्मारक के समक्ष दिये गये धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने किया. वक्ताओं ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर गृहरक्षक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते आ रहे हैं. चरणबद्ध आंदोलन के तहत कई आंदोलन भी किये गये. जिसमें गृहरक्षकों ने अपने संयम का परिचय दिया. बावजूद बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने गरीब गृहरक्षकों की एक नहीं सुनी. मांगों को दरकिनार कर पुन: सत्ता पाने के लिए विलय रूपी ड्रामा में फंसे हुए हैं. उनके पास वक्त ही नहीं कि गृहरक्षकों के मांगों को सुने. वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 9 जून को पटना घेरा जायेगा. जिसमें मुंगेर से सैकड़ों की संख्या में गृहरक्षक पटना जाकर आंदोलन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायेंगे. मौके पर संगठन मंत्री दशरथ यादव, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, भोला प्रसाद यादव, श्रीकांत सिंह, शंभू शरण शिवनंदन यादव, सरोज कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन