15.अस्पताल की खबरें :-
स्वीमिंग के दौरान युवक घायलमुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के सफियाबाद निवासी अरुण कुमार साह का बीस वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार रविवार को स्वीमिंग के दौरान सिर में चोट लग जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. युवक मुंगेर क्लब स्थित स्वीमिंग […]
स्वीमिंग के दौरान युवक घायलमुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के सफियाबाद निवासी अरुण कुमार साह का बीस वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार रविवार को स्वीमिंग के दौरान सिर में चोट लग जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. युवक मुंगेर क्लब स्थित स्वीमिंग पुल में स्नान कर रहा था. ऊंचाई से छलांग लगाने के क्रम में उसके रि में चोट लग गयी.बाइक के धक्के से अधेड़ घायलमुंगेर. मुंगेर-हेरूदियारा मुख्य मार्ग पर शिवनगर दुमंठा घाट के समीप रविवार को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक अधेड़ को धक्का मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल का पहचान सूर्यगढ़ा स्थित शम्हो कूढ़ा निवासी 72 वर्षीय भोला यादव के रूप में किया गया. वह हेरूदियारा से मुंगेर पैदल ही आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










