मिनी गण फैक्टरी का उद्भेदन, हथियार निर्माण करते एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बरामद हथियार व गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने हथियार बनाते मो नसीम उर्फ मल्लू को भी गिरफ्तार किया है. छापेमारी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बरामद हथियार व गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने हथियार बनाते मो नसीम उर्फ मल्लू को भी गिरफ्तार किया है. छापेमारी में एक अर्धनिर्मित नाइन एमएम पिस्टल, पांच अर्धनिर्मित मैगजीन सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मो. नसीम उर्फ मल्लू अपने घर में मिनीगन फैक्टरी चला रहा है. इंस्पेक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष अभिनव दूबे एवं एसआइ प्रियरंजन को छापेमारी के लिए भेजा गया. जहां से पुलिस ने एक मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया और एक अर्धनिर्मित नाइन एमएम पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 1 ड्रील मशीन, 2 बेस मशीन, एक कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. पुलिस को देख कर भागने का प्रयास मल्लू ने किया. उसकी पत्नी उसे घर का दीवार पार करा रही थी. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. इधर गिरफ्तार हथियार निर्माता मो. नसीम उर्फ मल्लू ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह दियारा में 5-6 वर्ष पूर्व हथियार बनाने के लिए सीखा था. उसके बाद वह मजदूरी करने बाहर चला गया. इधर कुछ दिनों से वह हथियार बनाने का धंधा करने लगा. अबतक दो पिस्टल उसने बना कर 6-6 हजार रुपये में गांव के ही एक व्यक्ति को बेचा है. तीसरा पिस्टल बना ही रहा था कि उसे पुलिस ने पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन