आज मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के लिए लिये जायेंगे दावा-आपत्ति प्रतिनिधि, मुंगेर निर्वाचक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाये जायेंगे. जहां मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के साथ ही उनके मोबाइल व ई-मेल आइडी संग्रहण का कार्य किया […]

विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के लिए लिये जायेंगे दावा-आपत्ति प्रतिनिधि, मुंगेर निर्वाचक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाये जायेंगे. जहां मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण के साथ ही उनके मोबाइल व ई-मेल आइडी संग्रहण का कार्य किया जायेगा. इस संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 7 जून 2015 को सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक शिविर लगा कर दावा-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे. साथ ही निर्वाचक सूची में दोहरी प्रवृष्टि के संदर्भ में भी सत्यापन किया जायेगा. जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र के हो चुके हैं और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है. वे अपने नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र भर कर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं. जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में छूटा हुआ है या अशुद्ध है वे भी निर्धारित फार्म के माध्यम से अपनी दावा प्रस्तुत कर सकते हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए जिले के तीनों विधानसभा मुंगेर, जमालपुर व तारापुर में कुल 38 पदाधिकारी तैनात किये गये हैं. साथ ही एक-एक विधानसभा के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी भी बनाये गये हैं. मुंगेर के उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, मुंगेर एवं जमालपुर के नोडल पदाधिकारी हैं. जबकि अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा तारापुर विधानसभा के नोडल पदाधिकारी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन