अब लिखित व आंतरिक परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य

Updated at : 21 Mar 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
अब लिखित व आंतरिक परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य

अब लिखित व आंतरिक परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य

विज्ञापन

सत्र 2023-27 व 2024-28 के सभी सेमेस्टर परिणाम पर लागू होगा नियम

आंतरिक परीक्षा के दस्तावेज समय पर नहीं देने वाले कॉलेजों पर लगेगा जुर्माना

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 व 2024-28 के परिणाम को लेकर कई नये नियम लागू किये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब इन दोनों सत्रों में विद्यार्थियों के लिये लिखित व आंतरिक परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2023-27 के अंतर्गत सेमेस्टर-8 तक की सभी परीक्षाओं का परिणाम लिखित परीक्षा व कॉलेजों द्वारा आयोजित आंतरिक परीक्षा के आधार पर तैयार किया जायेगा. इसी तरह सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों पर भी यही नियम लागू रहेगा. इस संबंध में सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं कि वे आंतरिक परीक्षा के अंकपत्र निर्धारित समय के भीतर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कॉलेज आंतरिक परीक्षा से संबंधित उपस्थिति पत्रक या अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं करता है, तो उस पर प्रति विद्यार्थी के आधार पर जुर्माना लगाया जायेगा. गौरतलब है कि हाल ही में विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-4 व सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-2 का परिणाम जारी किया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया गया, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था. इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के लिये यह नये नियम लागू किये हैं.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन