एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में अबतक कुल 445 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में अबतक कुल 445 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 नवंबर से आरंभ की है. जिसमें बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये विद्यार्थियों को 17 नवंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 18 से 20 नवंबर के बीच विद्यार्थियों को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इधर तीनों सत्रों में अबतक कुल 445 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 11 से 17 नवंबर तक भराने का समय दिया गया था. जबकि 18 से 20 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर अबतक एलएलबी सेमेस्टर-2 में जहां 149 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं एलएलबी सेमेस्टर-4 में 158 तथा एलएलबी सेमेस्टर-6 में अबतक 138 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा अब उक्त सत्रों के लिये परीक्षा की सूचना भी जारी कर दी है. जिसमें एलएलबी के तीनों सत्रों की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी.

एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक 126 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर – एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से आरंभ कर दिया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. जबकि 23 से 25 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 200 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रूपये का शुल्क देना होगा. वहीं नामांकन के पूर्व दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 126 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन