भूकंप में घायल पंच की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : शव पर विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, तारापुर मंगलवार की दोपहर में आये भूकंप के झटके में 55 वर्षीय राम मंडल छत से नीचे गिर गया. तत्काल परिजनों ने उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : शव पर विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, तारापुर मंगलवार की दोपहर में आये भूकंप के झटके में 55 वर्षीय राम मंडल छत से नीचे गिर गया. तत्काल परिजनों ने उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था. जिसका शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि तारापुर प्रखंड के तेघड़ा गांव निवासी धोबई पंचायत के पंच राम मंडल मंगलवार को आये भूकंप में वह छत से नीचे गिर गया. वह छत पर पुआल टालने का काम कर रहा था. जिससे पंच गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. जहां पंच की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गयी. उसकी मौत से उनकी पत्नी मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है एवं परिजन मर्माहत हैं. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन