दोनों रूट की लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से चलना जारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से परिचालन का सिलसिला लगातार बना हुआ है. आलम यह है कि बुधवार को जमालपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को पहुंची. 13071 अप सुपर एक्सप्रेस तथा 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन-तीन घंटे विलंब से चल कर यहां पहुंची. बताया गया कि पाकुड़ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से परिचालन का सिलसिला लगातार बना हुआ है. आलम यह है कि बुधवार को जमालपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को पहुंची. 13071 अप सुपर एक्सप्रेस तथा 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन-तीन घंटे विलंब से चल कर यहां पहुंची. बताया गया कि पाकुड़ में तकनीकी बाधा के कारण इन दोनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. इसके साथ ही 22405 अप गरीब रथ के समय को रि शिडयूल्ड किया गया. क्योंकि डाउन गरीब रथ अपने निर्धारित समय से छह घंटे विलंब से चली. बुधवार को संध्या 17:20 बजे यहां पहुंचने वाली लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस गुरुवार की रात्रि 01:30 बजे पहुंची. वहीं 19047 डाउन सुरत-भागलपुर एक्सप्रेस भी 17:47 के बजाय रात्रि के दो बजे यहां आयी. 12350 डाउन नयी दिल्ली भागलपुर सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस भी बुधवार के बजाय गुरुवार के प्रात: चार बजे जमालपुर पहुंची. इसके अलावा भी अन्य ट्रेन भी काफी विलंब से चल कर जमालपुर आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन