11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, संग्रामपुर गुरुवार की सुबह 9 बजे रतनपुरा गांव के जयशंकर मंडल की मौत 11 हजार के विद्युत तार की चपेट में आने से हो गयी. घटना सूचना पाते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, संग्रामपुर गुरुवार की सुबह 9 बजे रतनपुरा गांव के जयशंकर मंडल की मौत 11 हजार के विद्युत तार की चपेट में आने से हो गयी. घटना सूचना पाते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार 45 वर्षीय जयशंकर मंडल अपने घर से कुछ ही दूरी पर नेंगड़ाकिता बहियार से गेहूं का भूसा ढो कर घर ला रहा था. उसी दौरान जैसे ही वह भूसा का बोरा उठाने की कोशिश किया उतने में ही 11 हजार का विद्युत तार उसके शरीर पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. तार में विद्युत प्रवाह जारी था. वहीं 20 गज की दूरी पर मौजूद सीताराम मंडल भी भूसा ढोने का काम कर रहा था. उन्होंने तुरंत घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी. सूचना पाते ही परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किये. मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद, अंचलाधिकारी राजाराम केसरी एवं थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मुखिया कलावती देवी ने परिजनों को कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत 1500 रुपये प्रदान किया. साथ ही पारिवारिक लाभ के तहत 20 रुपये मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन