पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के छठे दिन 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 31 Jul 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के छठे दिन 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से तीन केंद्रों पर ली जा रही है. जिसके छठे दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,145 परीक्षार्थियों में 1,106 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से तीन केंद्रों पर ली जा रही है. जिसके छठे दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,145 परीक्षार्थियों में 1,106 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि परीक्षा के छठे दिन पहली पाली में ग्रुप-सी में शामिल इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, भूगोल तथा फिलॉस्फी के पेपर-सीसी-7 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,027 परीक्षार्थियों में 991 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस तथा संगीत विषय के पेपर सीसी-7 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 118 परीक्षार्थियों में 115 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब गुरूवार को सातवें दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी, गणित तथा कॉमर्स के पेपर सीसी-8 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत और बंग्ला विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन