ePaper

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 35 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान, मतगणना आज

Updated at : 17 Jan 2026 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 35 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान, मतगणना आज

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में था मतदान केंद्र

विज्ञापन

बरियारपुर. मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बरियारपुर का मतदान शनिवार को फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुआ. इसको लेकर चार मतदान केंद्र बनाये गये थे. मतदाताओं के मतदान केंद्र में प्रवेश से पूर्व उनके परिचय पत्र की जांच की गयी. इसके उन्हें मतदान करने दिया गया. मतदान को लेकर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही.

सुबह छोटी थी कतार, धूप में गर्मी आने के बाद हुई लंबी

सुबह के समय मतदाताओं की कतार छोटी थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता और धूप में गर्मी आयी, मतदाताओं की कतार लंबी होती चली गयी. किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और कतारें व्यवस्थित रूप से बनीं रहे. इसके लिए पुलिस बल मुस्तैदी से निगरानी में लगे रहे. शाम चार बजते ही मतदान केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया और उसके बाद किसी भी मतदाता को मुख्य गेट से अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. चार बजे तक जो मतदाता कतार में खड़े थे उन्हें मतदान करने का अवसर दिया गया. शाम 6 बजे तक मात्र 35 प्रतिशत मतदान हुआ. मालूम हो कि मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी, अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 45 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ. रविवार को प्रखंड के आंबेडकर भवन में बनाये गये मतगणना केंद्र पर मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

पैक्स चुनाव को लेकर 21 जनवरी से होगा नामांकन

तारापुर. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति, लौना के अध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गयी है. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि चुनाव आगामी छह फरवरी को होगा. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 21 व 22 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके उपरांत आगामी 24 व 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. 29 जनवरी को अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है और उसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीक चिह्न आवंटित किया जायेगा. मतदान को लेकर मध्य विद्यालय लौना के पूर्वी भाग, मध्य भाग एवं पश्चिमी भाग में तीन मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन