एएनसी जांच शिविर में मिली हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी की 3 गर्भवती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एएनसी जांच शिविर में डॉ स्वाति अटोलिया द्वारा कुल 96 गर्भवतियों का जांच किया गया

विज्ञापन

मुंगेर ————————– 10 नवंबर सोमवार को सदर अस्पताल में एएनसी जांच शिविर लगाया गया. जहां सुरक्षित प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का जांच किया गया. साथ ही गर्भ के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, संपूर्ण डायट आदि की जानकारी दी गयी. सदर अस्पताल में लगे एएनसी जांच शिविर में सुरक्षित प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. शिविर में कुल 96 गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया गया. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्रेंनसी की 3 गर्भवती पायी गयी. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एएनसी जांच शिविर में डॉ स्वाति अटोलिया द्वारा कुल 96 गर्भवतियों का जांच किया गया. जिनके निर्देशन पर एएनएम स्कूल की ट्रेनी छात्राओं द्वारा गर्भवती महिलाओं का हाइट, वजन, बीपी, सुगर, सीबीसी सहित अन्य जांच किया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की 3 गर्भवती पायी गयी. जिसका चिकित्सक के निर्देश पर दोबारा सभी प्रकार की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि जो एचआपी की गर्भवती पायी गयी है. उसके स्वास्थ्य का मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र की आशा द्वारा समय-समय पर किया जायेगा. साथ ही 21 तारीख को लगने वाले दूसरे एएनसी जांच शिविर में एचआरपी की गर्भवतियों का दोबारा जांच किया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन