पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के दूसरे दिन 3 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 21 Jun 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 जून से तीन केंद्रों पर आरंभ सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के दूसरे दिन की परीक्षा शुक्रवार को ली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 जून से तीन केंद्रों पर आरंभ सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के दूसरे दिन की परीक्षा शुक्रवार को ली गयी. जिसमें दूसरे दिन कुल 1,138 परीक्षार्थियों में 1,135 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स के ईसी-2 पेपर की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 596 परीक्षार्थियों में 593 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल, सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, बंग्ला के ईसी-2 पेपर की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 542 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे. इधर अब शनिवार को अंतिम दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स तथा ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल, सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, बंग्ला के जीई-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन