धरहरा में 27 लीटर, तो टेटियांबबर में 14 लीटर महुआ शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
धरहरा में 27 लीटर, तो टेटियांबबर में 14 लीटर महुआ शराब बरामद

धरहरा एवं टेटियाबंबर थाना पुलिस ने शनिवार की रात अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठा कर एक तस्कर हुआ फरार, दूसरा गिरफ्तार

मुंगेर. धरहरा एवं टेटियाबंबर थाना पुलिस ने शनिवार की रात अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. धरहरा पुलिस ने जहां 27 लीटर महुआ शराब बरामद की, लेकिन तस्कर फरार हो गया. वहीं टेटियाबंबर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

धरहरा

प्रतिनिधि के

अनुसार,

धरहरा थाना पुलिस ने शनिवार की रात महरना गांव से 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की, लेकिन तस्कर फरार हो गया. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि घोड़े पर तस्करी कर बड़े पैमाने पर महुआ शराब की खेप तस्कर ले जा रहा है. पुलिस तत्काल महरना गांव के समीप पहुंची तो घोड़े पर सवार व्यक्ति बोरा को फेंक कर घोड़ा सहित फरार हो गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने कुल 27 लीटर महुआ शराब जब्त की है. जो पानी की बोतल में भरा हुआ था. फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. इसको लेकर थाने में अज्ञात तस्कर के खिलाफ संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टेटियाबंबर प्रतिनिधि के अनुसार,

टेटियाबंबर थाना पुलिस ने बंबर मुसहरी गांव में छापेमारी कर 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान बंबर मुसहरी निवासी अधिक मांझी को 14 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसे लेकर संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन