सिपाही भर्ती परीक्षा में 2,516 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated at : 21 Aug 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा में 2,516 परीक्षार्थी हुए शामिल

जिले के नौ केंद्रों पर ली गयी परीक्षा

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार पुलिस केंद्रीय चयन बोर्ड की आरे से सिपाही पद पर भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के नौ केंद्रों पर ली गयी. इसमें कुल 3,196 परीक्षार्थियों में कुल 2,516 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं 680 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगने लगी. जहां सुबह 10.30 बजे गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. महिला व पुरुष परीक्षार्थियों कीजांच को लेकर सभी केंद्रों पर अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. अपराह्न 12 बजे से परीक्षा आरंभ हुई. इसमें कुल 3,196 परीक्षार्थियों में कुल 2,516 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 680 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को लेकर जहां सभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये थे. वहीं परीक्षा केंद्र के आसपास के सभी फोटो स्टेट दुकान सहित कोचिंग संस्थानों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था. जबकि केंद्र के बाहर और 100 मीटर के दायरे में किसी के भी रुकने पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन