जेनेरेटर संचालकों के विरूद्ध चलेगा अभियान

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : जेनेरेटर प्रतिनिधि , जमालपुरबिजली चोरी करने वाले जेनेरेटर संचालकों के विरुद्ध बिजली विभाग के अधिकारी अभियान चलायेंगे. मुंगेर के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर का निरीक्षण के उपरांत अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने सहायक विद्युत अभियंता को राजस्व वसूली […]
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : जेनेरेटर प्रतिनिधि , जमालपुरबिजली चोरी करने वाले जेनेरेटर संचालकों के विरुद्ध बिजली विभाग के अधिकारी अभियान चलायेंगे. मुंगेर के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर का निरीक्षण के उपरांत अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने सहायक विद्युत अभियंता को राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा. इसके लिए बिजली आपूर्ति विच्छेद करने, लोड की जांच करने तथा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जेनेरेटर संचालकों पर संध्या में विशेष नजर रखी जाय तथा आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए अलग से अभियान चलाया जाय. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि 132 केवी लाइन में रि-कंडक्टिंग काम चलने के कारण आपूर्ति में कमी हुई है. इसके कारण जमालपुर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित है. सफियाबाद ग्रिड को आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है. पहले की तुलना में 50 प्रतिशत आपूर्ति में कमी आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










