मानवता की सेवा में समर्पित किया ईशा ने जीवन

प्रार्थना सभा में चर्च के पादरियों के नेतृत्व में रुपसज्जा, संगीत व गाये गये भजन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : प्रार्थना करते ईसाई प्रतिनिधि : मुंगेर पूर्वी किला स्थित इंगलिश चर्च, दक्षिणी किला के समीप चैंबरलीन यूनियन चर्च तथा मंडलकारा के समीप चर्च में गुरुवार को क्रिसमस दिवस पर प्रभु यीशु की प्रार्थना के […]
प्रार्थना सभा में चर्च के पादरियों के नेतृत्व में रुपसज्जा, संगीत व गाये गये भजन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : प्रार्थना करते ईसाई प्रतिनिधि : मुंगेर पूर्वी किला स्थित इंगलिश चर्च, दक्षिणी किला के समीप चैंबरलीन यूनियन चर्च तथा मंडलकारा के समीप चर्च में गुरुवार को क्रिसमस दिवस पर प्रभु यीशु की प्रार्थना के साथ संगीत एवं रूपसज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां ईसाई सहित अन्य धर्म के लोग भी आमंत्रित थे. पूर्वी किला स्थित चर्चा में पादरी अशोक चौधरी ने बाइबिल के महत्वपूर्ण अध्याय का पाठ कराते हुए ईशा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला. यह कहा कि अस्तबल जैसे मामूली जगह में जन्म लेने वाला शिशु ईश्वर का महान दूत बनकर संसार का कल्याण करेगा. यह तब मां मरयम और समाज के अन्य लोग सोच भी नहीं सकेंगे. चर्चा के सचिव अजीत मैस्सी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के कर्णधार लोग ईशा मसीह के बताये कार्यों को पूरा करें. दूसरी ओर चैंबरलीन यूनियन चर्च में पादरी वसंत पुष्पेन शॉ ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म संपूर्ण मानव के कल्याण के लिए हुआ. यातना और बोझ से दबे लोगों को अपने पास बुला कर उन्होंने विश्राम दिया था. उन लोगों को शांति का संदेश देकर मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी. प्रभु यीशु के प्रार्थना सभा में कई गीत गाये गये. यथा आया है यीशु आया है…, प्रभु मानव के दुर्गुण दूर करो… गाये. संगीत कार्यक्रम में अंशु, स्वीटी, कोमल, जेनिफल, मिलिंद, क्रिस्टल, उत्तम, जहांगीर, यशराज शॉ ने भाग लिया. प्रमुख लोगों में ऋषु राठौर, आर्या एली शॉ, स्मिता राठौर, पल्लवी, नंदिनी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










