महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की मनी 127 वीं जयंती

Published at :22 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की मनी 127 वीं जयंती

मुंगेर. विज्ञान सेवा समिति मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर गायत्रीनगर पूरबसराय में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की 127 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विमल कुमार मिश्रा थे. जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने की. संचालन विज्ञान सेवा समिति […]

विज्ञापन

मुंगेर. विज्ञान सेवा समिति मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर गायत्रीनगर पूरबसराय में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की 127 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विमल कुमार मिश्रा थे. जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने की. संचालन विज्ञान सेवा समिति के दिनेश कुमार कर रहे थे. मुख्य वक्ता विमल कुमार मिश्र ने गणितज्ञ श्रीनिवास के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने गणित के क्षेत्र में जो नयी पद्धति स्थापित की. वह आज काफी प्रासंगिक है. विज्ञान सेवा समिति के सचिव सुखदेव प्रसाद ने कहा कि अगर छात्र खुद जागरूक हो जाय तो शिक्षक एवं अभिभावक के ऊपर से जवाबदेही खत्म हो जायेगी. उन्होंने कहा कि छात्रों को हर विषय में क्यों का जवाब ढूंढते रहना चाहिए. भारतीय भौतिक शिक्षक परिषद अन्वेषिका मुंगेर के संयोजक प्रो. केएन राय एवं खगेंद्र मोहन झा ने रामानुजम से जुड़े कई रहस्यों की भी जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद, आचार्य अनिल कुमार, राकेश मिश्रा, संजय ठाकुर, अमित मिश्रा, आशा कुमारी, मनमोहन प्रसाद सिन्हा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन