पंडित सूर्य देव पाठक सम्मान से सम्मानित हुए छ: शिक्षक

Published at :21 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित सूर्य देव पाठक सम्मान से सम्मानित हुए छ: शिक्षक

फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेर सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर के सभागार में रविवार को पंडित सूर्यदेव पाठक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एसएसपी संजय कुमार सिंह, संयोजक कौशल किशोर पाठक, अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद पोद्दार, उषा कुमारी, कमल किशोर सिन्हा, प्रधानाचार्य […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेर सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर के सभागार में रविवार को पंडित सूर्यदेव पाठक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एसएसपी संजय कुमार सिंह, संयोजक कौशल किशोर पाठक, अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद पोद्दार, उषा कुमारी, कमल किशोर सिन्हा, प्रधानाचार्य नवीन कुमार मिश्र, विभाग प्रमुख मथुरा नाथ पांडेय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. आदर्श शिक्षक के सम्मान से आदर्श मध्य विद्यालय बेक ापुर की प्राचार्या अनिता सहाय, स.वि.मंदिर पुरानीगंज की आचार्या पाणिनी मिश्रा, सादीपुर के आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा,बेकापुर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक नोट्रेडेम के दीपक जायसवाल, फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रधानाचार्य नंद किशोर सिंह सम्मानित हुए. स्व. सूर्य देव पाठक के स्मृति में गीत लिखने वाले रचनाकार अवधेश पांडेय को भी सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए. शिक्षक ही एक सच्चा मार्गदर्शक होता है. सूर्यदेव पाठक अनुशासन प्रिय एवं समय के पाबंद शिक्षक थे. हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए. मौके पर कमल किशोर, प्रो. सुनील गुप्ता, डॉ संजीव कुमार, डॉ पंकज सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन