पुल के लिए जनता को उतरना होगा सड़कों पर

फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : संबोधित करते नेता प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा पुल पर निर्माणाधीन रेल सह सड़क पुल मुद्दा को लेकर युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व युवा नेता नचिकेता कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि अगर मुंगेर के […]
फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : संबोधित करते नेता प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा पुल पर निर्माणाधीन रेल सह सड़क पुल मुद्दा को लेकर युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व युवा नेता नचिकेता कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि अगर मुंगेर के पुल को पूरा देखना है तो यहां की जनता को सड़कों पर उतरना होगा. विमलेंदु राय, डॉ हेमंत कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत यादव, अजय कुमार राजेंद्र पटेल, राकेश मंडल, नचिकेता ने कहा कि मुंगेर पुल के साथ एक गहरी साजिश किया जा रहा है. योजना में लूट मची हुई है. जनता को 1994 की तरह आंदोलित होने की आवश्यकता है. डीआरएम द्वारा लगातार गलत बयानबाजी किया जा रहा है. अगर दिसंबर 2015 में पुल का कार्य पूरा होना है तो 26 दिसंबर को कैसे पुल राष्ट्र को समर्पित करने की बात कहां से आ गयी है. मुंगेर रेल सह सड़क पुल निर्माण के लिए युवा मंच संघर्ष जारी रखेगा. क्या है मांग* पुल निर्माण की वास्तविक स्थिति से मुंगेर की जनता को अवगत कराया जाय. * पुल निर्माण में तेजी लाने के साथ विकास की मासिक रिपोर्ट से जनता को अखबार के माध्यम से प्रति माह कराया जाय.* जीएम के उद्घाटन संबंधी समाचार का खंडन करते हुए इसकी सूचना युवा मंच को दिया जाय. * मुंगेर, बेगूसराय एवं खगडि़या के सांसद इस मुद्दे को संसद में उठायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










