मुंगेर में सहारा के एजेंट से तीन लाख की लूट

Published at :21 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में सहारा के एजेंट से तीन लाख की लूट

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर-जमालपुर पथ में नौलखा हवाई अड्डा के समीप रविवार को सहारा इंडिया कंपनी के एक एजेंट सुनील कुमार सिंह से अपराधियों ने तीन लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना उस समय हुई जब वह मुंगेर से मोटर साइकिल द्वारा सफियाबाद जा रहा था. घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर-जमालपुर पथ में नौलखा हवाई अड्डा के समीप रविवार को सहारा इंडिया कंपनी के एक एजेंट सुनील कुमार सिंह से अपराधियों ने तीन लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना उस समय हुई जब वह मुंगेर से मोटर साइकिल द्वारा सफियाबाद जा रहा था. घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. बताया जाता है कि रविवार को सहारा इंडिया कंपनी की ओर से सादीपुर तिलक मैदान में एक मीटिंग रखी गयी थी. जिसमें उसके एरिया मैनेजर घनश्याम सिंह आये हुए थे. वहीं से एक बीमाकर्ता का तीन लाख रुपये लेकर सुनील सिंह अपने एक एजेंट मित्र के साथ सफियाबाद जा रहा था. एजेंट मित्र मोटर साइकिल चला रहा था. जबकि सुनील सिंह रुपये के थैले के साथ पीछे में बैठा था. जब वह नौलखा हवाई अड्डा के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से मोटर साइकिल सवार दो अपराधियों ने उसे ओवरटेक किया और रुपये से भरा थैला उससे छीन कर भाग निकला. इन लोगों ने मोटर साइकिल से उसका पीछा करने का भी प्रयास किया. किंतु अपराधी का पीछा नहीं कर पाया. सुनील सिंह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा गांव का रहने वाला बताया जाता है. घटना की सूचना उसने सफियाबाद ओपी पुलिस को दी. लेकिन घटनास्थल कासिम बाजार थाना क्षेत्र बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया. बाद में उसने घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को भी दी. एएसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की लिखित सूचना अबतक प्राप्त नहीं हुई है. चूंकि छिनतई के शिकार एजेंट का काम करता है. इसलिए मामले में गहन जांच की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन