ठंड ने ट्रेन की रफ्तार पर लगायी ब्रेक

Published at :21 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड ने ट्रेन की रफ्तार पर लगायी ब्रेक

जमालपुर. ठंड ने साहेबगंज लूप लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दी है. आलम यह है कि अनेक लंबी दूरी की ट्रेनें किऊल-भागलपुर रेलखंड पर निर्धारित दिन के बजाय दूसरे दिन पहुंच रही है. इसके कारण आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. क्योंकि उनके मेल […]

विज्ञापन

जमालपुर. ठंड ने साहेबगंज लूप लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दी है. आलम यह है कि अनेक लंबी दूरी की ट्रेनें किऊल-भागलपुर रेलखंड पर निर्धारित दिन के बजाय दूसरे दिन पहुंच रही है. इसके कारण आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. क्योंकि उनके मेल की ट्रेन छूट जा रही है. 22406 डाउन आनंद बिहार-भागलपुर गरीब रथ शनिवार के अपने निर्धारित समय 9:15 की बजाय लगभग 26 घंटे विलंब से चल कर रविवार की प्रात: 11:15 बजे जमालपुर पहुंची. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित समय से लगभग 15 घंटे विलंब से चल कर यहां आयी. 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार की संध्या 18:15 के बजाय रविवार की प्रात: 7:20 बजे पहुंची. यहीं हाल 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस का भी रहा. यह ट्रेन शनिवार के निर्धारित 11:10 बजे की बजाय रविवार की प्रात: 5 बजे जमालपुर पहुंचा. अप ट्रेन की स्थिति भी ऐसी ही रही. 22405 अप गरीब रथ शनिवार की दोपहर 14:20 की बजाय रविवार को 15:25 बजे आयी. जबकि 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देर से चली. रविवार की डाउन विक्रमशिला 15 घंटे विलंब से चल रही थी. 15647 डाउन लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन