संस्कार भारती ने मनाया परिवार मिलन समारोह

फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : उपस्थित प्रतिनिधि, जमालपुर संस्कार भारतीय नगर इकाई जमालपुर की ओर से रविवार को फिल्टर पहाड़ पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अगुआई इकाई अध्यक्ष मनीष कुमार ने की. इस दौरान क विता पाठ, अंतराक्षी एवं बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुआ. बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि […]
फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : उपस्थित प्रतिनिधि, जमालपुर संस्कार भारतीय नगर इकाई जमालपुर की ओर से रविवार को फिल्टर पहाड़ पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अगुआई इकाई अध्यक्ष मनीष कुमार ने की. इस दौरान क विता पाठ, अंतराक्षी एवं बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुआ. बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को बचाये रखने में जुझारू भूमिका निभा रही है. राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा आध्यात्मिक कार्यक्रम के भी आयोजन किये जायेंगे. एमके मिश्रा मधुकर ने कविता पाठ की. ” मासूमोें पर हुआ है हमला लापरवाह जमाना फिर भी ना संभला ”. कवि सुनील प्रहरी ने सुनाया ” कहां छिपे हो कृष्ण मुरारी पीड़ा हम सब की हर लो ”. नवीन वर्मा ने एकांकी प्रहसन प्रस्तुत किया. अंतराक्षी में पुरुष टीम को हरा कर महिला टीम ने बाजी मारी. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी चौरसिया को महिला संगठन की अध्यक्षा मीनू सिंह ने उपहार देकर और माला पहना कर सम्मानित किया. मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री राजेश गोयल, संरक्षक गणेश मंडल, महेश अंजाना, डॉ माधुरी रानी साह, सचिव पुरुषोतम कुमार, संजीव कुमार, कं चन शर्मा, चंदन चौधरी, आर्य समाज के सचिव गणेश यादव, प्रशांत अंशपुरी, सारिका शर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










