यूपी निवासी सेना के जवान की ट्रेन में मौत

Published at :21 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी निवासी सेना के जवान की ट्रेन में मौत

जमालपुर. 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल में सेना के एक जवान की मौत हो गयी. जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एस-9 बोगी से उसका शव रेल थाना पुलिस द्वारा उतारा गया. जहां डॉक्टर कुमार राहुल ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान उसके जेब से बरामद कागजातों के आधार पर उत्तर प्रदेश के […]

विज्ञापन

जमालपुर. 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल में सेना के एक जवान की मौत हो गयी. जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एस-9 बोगी से उसका शव रेल थाना पुलिस द्वारा उतारा गया. जहां डॉक्टर कुमार राहुल ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान उसके जेब से बरामद कागजातों के आधार पर उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले के सिकंदरपुर निवासी गंगा राम शाक्या का पुत्र रामशरण शाक्या के रूप में की गई है. उसके जेब से न्यूजलपाईगुड़ी- कानपुर सेंट्रल तक की स्लीपर क्लास की टिकट बरामद की गई. वह सेना में अपर डिवीजन क्लर्क के रूप में कार्यरत था. रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल में एस-9 के बर्थ संख्या-71 पर वह यात्रा कर रहा था. इस दौरान यात्रियों ने बताया कि पीरपैंती में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी. संभवत: ठंड के कारण उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक के कब्जे से एक मोबाइल, कैंटीन का स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड तथा लिकर कार्ड सहित कुछ नकदी बरामद किये गये हैं. साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. इस संबंध में रेल थाना में यूडी केस संख्या- 39/14 दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन