250 गरीबों के बीच कंबल वितरित

Published at :21 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
250 गरीबों के बीच कंबल वितरित

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : कंबल वितरित करते समाजसेवी बरियारपुर. बिहार युवा एकता मंच के बैनर तले रविवार को मंच के संस्थापक सुबोध वर्मा ने खरिया, घोरघट एवं कल्याणपुर में गरीबों के बीच 250 कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में गरीबों के लिए जीवन काटना बड़ा मुश्किल हो […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : कंबल वितरित करते समाजसेवी बरियारपुर. बिहार युवा एकता मंच के बैनर तले रविवार को मंच के संस्थापक सुबोध वर्मा ने खरिया, घोरघट एवं कल्याणपुर में गरीबों के बीच 250 कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में गरीबों के लिए जीवन काटना बड़ा मुश्किल हो जाता है. पूस की रात में ठंड की कहर इतनी व्यापक होती है कि उन्हें नींद भी नहीं आती. इसलिए गरीबों के बीच कंबल वितरित कर उन्होंने वैसे वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया है जो समाज में वंचित हैं. मौके पर समाजसेवी संजय कुमार सिंह, मुखिया मनोरंजन कुमार, सरपंच विमल कुमार, प्रधानाध्यापक विनय कुमार झा, लखन लाल सिंह, मिथिलेश मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन