संग्रामपुर में गैस वितरण के दौरान मारपीट

Published at :20 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
संग्रामपुर में गैस वितरण के दौरान मारपीट

प्रतिनिधि, संग्रामपुर संग्रामपुर में इंडेन गैस वितरण एजेंसी में शनिवार को गैस वितरण के दौरान ग्राहक एवं कर्मी के बीच हाथापाई एवं मारपीट हुई. मारपीट के बाद गैस वितरण कार्य बंद कर दिया गया. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. बताया जाता है कि पिछले पंद्रह दिनों से गैस के लिए उपभोक्ताओं को काफी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, संग्रामपुर संग्रामपुर में इंडेन गैस वितरण एजेंसी में शनिवार को गैस वितरण के दौरान ग्राहक एवं कर्मी के बीच हाथापाई एवं मारपीट हुई. मारपीट के बाद गैस वितरण कार्य बंद कर दिया गया. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. बताया जाता है कि पिछले पंद्रह दिनों से गैस के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. लोग भर दिन एजेंसी के सामने कतार में लगे रहते हैं किंतु उन्हें गैस नहीं मिलता. शुक्रवार की रात गैस आने की सूचना पर खाली सिलेंडर लेकर बड़ी संख्या में ग्राहक कतार में लग गये. अपराह्न 3 बजे के बाद ग्राहक व कर्मी के बीच गैस को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी और हंगामा होने लगा. जब इंडिया ग्रामीण वितरक जयमाला कुमारी के पति देव कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो उपभोक्ता उनसे ही उलझ गये और धक्का-मुक्की करने लगे. स्थिति को बिगड़ते देख संग्रामपुर थाना को सूचना दी गयी और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. इस मामले में गैस एजेंसी के कर्मचारी सुनील कुमार ने थाने में आवेदन देकर झिकुली गांव के अविनाश कुमार सिंह पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर गैस के लिए कतार में लगी कमरगामा की दुर्गा देवी, नीलम देवी एवं भिट्टी की रानी देवी ने बताया कि वे लोग गैस के लिए भर-भर दिन कतार में लगे रहते हैं. लेकिन गैस नहीं मिल रहा. उन लोगों ने गैस एजेंसी के संचालक व कर्मी पर गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन