पूरी दुनिया आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा, पर नहीं हो रहा निदान

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिला इत्तेहाद कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को तोपखाना बाजार में अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राकेश मंडल ने की. वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व मानव एकता के रुप में […]
फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिला इत्तेहाद कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को तोपखाना बाजार में अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राकेश मंडल ने की. वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व मानव एकता के रुप में मना रही है. परंतु आज की राजनीति अस्थिरता और ढपोरसंखी नीति ने जनता के बीच शांति, भाईचारा, एकता के संदेश को चकनाचूर कर दिया है. लेकिन बहुत विद्वान और सभ्य व्यक्ति है जो जनता के बीच शांति-एकता का संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. आज पूरी दुनिया आतंकवाद जैसी समस्याओं से ग्रसित है. परंतु उसका संपूर्ण निदान नहीं हो सकता. क्योंकि आज कहीं न कहीं सरकार की ढपोरसंखी नीति ने मानव एकता का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाने में विफल रही. जब तक मानव एकता को पूरी दुनिया में समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचाया जायेगा. तब तक ऐसे किसी भी गंभीर समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा सकता है. आज भारत कई गंभीर समस्याओं से गुजर रहा है और लोग आपस में मरने-मारने पर तुला है. इसका मुख्य कारण है आज हमलोगों के बीच शिक्षा का अभाव है. यदि हमलोग शिक्षित होंगे तभी मानव एकता दिखेगा. मौके पर कमेटी के संरक्षक जफर अहमद, निसार अहमद आसी, मो. शहजाद, इमरान खान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










