हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया प्रभु ईशा मसीह का जन्मोत्सव

Published at :19 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया प्रभु ईशा  मसीह का जन्मोत्सव

फोटो संख्या : 7,8 फोटो कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते व उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के लिटिल एंजेल्स एवं लमार्ट्स हाई स्कूल में शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्ण मनाया गया. मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. लिटिल एंजेल्स स्कूल में ईसा मसीह का जन्मदिन प्राचार्य कुमकुम बेंजामिन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7,8 फोटो कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते व उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के लिटिल एंजेल्स एवं लमार्ट्स हाई स्कूल में शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्ण मनाया गया. मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. लिटिल एंजेल्स स्कूल में ईसा मसीह का जन्मदिन प्राचार्य कुमकुम बेंजामिन की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रभु ईशु के जीवन से संदर्भित एक नाट्य प्रस्तुत किया गया. जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार प्रभु ईशु ने जन्म लिया. कुमकुम वेंजामिन ने कहा कि प्रभु ईशु इस सृष्टि के ऐसे परमपिता थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव हित के लिए समर्पित कर दिया. मौके पर अनुदिक्षा, गायत्री, श्वेता सहित अन्य मौजूद थे. इधर लामार्टस हाई स्कूल के प्रांगण में ईसा मसीह के जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव डेविड वेंजामिन, प्रधानाचार्या रीमा वेंजामिन द्वारा किया गया. बाल कलाकार आदिती, हर्षनील, आर्यांशु, कृष्णांशु सहित अन्य बच्चों ने मिलकर एक भव्य एकांकी प्रस्तुत की. प्रधानाचार्य ने कहा कि ईसा मसीह महान धर्म प्रवर्तक पुरुष थे. जिनका जन्म मानवता की कल्याण के लिए हुआ था. उन्होंने मानव – मानव के बीच आपसी भाईचारे संबंध को बताया और कहा कि सभी ईश्वर एक है. उनका जन्म ईसाई धर्म के लिए चेतनापूर्ण है जो विश्व में गरीबों और असहाय का कल्याण कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन