अपहृत सिंहेश्वर मंडल की हत्या, शव बहियार में फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना पंचायत के भंडारी निवासी अपहृत सिंहेश्वर मंडल की अपराधियों ने गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद उनके शव को लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के कुंदर गांव में नदी किनारे खजूरिया बहियार में फेंक दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में […]
विज्ञापन
बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना पंचायत के भंडारी निवासी अपहृत सिंहेश्वर मंडल की अपराधियों ने गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद उनके शव को लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के कुंदर गांव में नदी किनारे खजूरिया बहियार में फेंक दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम : घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों के अविलंब गिरफ्तारी करने, आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पतनेश्वर पहाड़ के पास सड़क पर शव को रख कर जमुई-मलयपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. जाम की सूचना पाकर स्थानीय विधायक अजय प्रताप, गिद्धौर थानाध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह व मलयपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुरलीधर सिंह ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम तोड़वाया.
खलिहान से किया था अगवा
किसान सिंहेश्वर मंडल बीते सोमवार की रात्रि में घर से खाना खाकर अपने खलिहान पर सोने के लिए गये थे. वहां से अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया था. खोजबीन के दौरान परिजनों ने बताया था कि बिछावन उठाने पर वहां एक पत्र रखा हुआ था. इसमें लिखा था कि दस लाख रुपये फिरौती देने के बाद ही तुम्हारे पिता को मुक्त करेंगे. जरा सी भी चालाकी करोगे तो इसे जान से मार देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










