युवाओं का राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी

Published at :18 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं का राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी

मुंगेर. गुरुवार को युवा शक्ति की सांगठनिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी मौजूद थे. जबकि संगठन के मार्गदर्शक मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाब, कृष्णा यादव, दिलीप सिंह, फैसल अहमद रूमी मौजूद थे. बैठक में आगामी 29 दिसंबर को […]

विज्ञापन

मुंगेर. गुरुवार को युवा शक्ति की सांगठनिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी मौजूद थे. जबकि संगठन के मार्गदर्शक मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाब, कृष्णा यादव, दिलीप सिंह, फैसल अहमद रूमी मौजूद थे. बैठक में आगामी 29 दिसंबर को पटना में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आजादी के 68 वर्ष बाद भी कोई व्यापक व प्रतिबद्ध युवा संगठन नहीं विकसित हो पाया है जो युवाओं का मार्ग दर्शन करें. दिशाहीन शिक्षा ने युवाओं को कमजोर कर दिया और युवाओं का राजनीति में हिस्सा लेना समाज निर्माण के लिए आवश्यक है. युवा शक्ति त्याग, समर्पण, बलिदान को सिर्फ परिभाषित ह नहीं करता बल्कि आत्मसात करता है और अपने नेता के विचारों और कार्यों को अंजाम देता है. बैठक के अंत में पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले में मारे गये बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन