रेल कारखाना में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित

फोटो संख्या : 21,22 फोटो कैप्सन : समस्या को लेकर पहुंचे रेलकर्मी प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर में गुरुवार को भंडार विभाग के रेलकर्मियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का अयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. संचालन कारखाना कार्मिक पदाधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया. शिविर में 5 रेलकर्मियों […]
फोटो संख्या : 21,22 फोटो कैप्सन : समस्या को लेकर पहुंचे रेलकर्मी प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर में गुरुवार को भंडार विभाग के रेलकर्मियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का अयोजन हुआ. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. संचालन कारखाना कार्मिक पदाधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया. शिविर में 5 रेलकर्मियों की शिकायत सुनी गई. केडी यादव ने रेलवे र्क्वाटर के पिछले किवाड़ के टूटे होने की शिकायत की. डीजल क क्ष में कार्यरत मनोज कुमार सिंह ने शिशु भत्ता तो साउथ यार्ड के कर्मचारियों ने लेवर रेस्ट रूम मरम्मती तथा कार्यालय में पानी आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की. कार्यालय अधीक्षक अवध किशोर कुमार ने अपने रामपुर कॉलोनी स्थित रेल आवास संख्या 349 एबी की मरम्मती की गुहार लगायी. र्क्वाटर में घेराबंदी नहीं रहने के कारण वे असुरक्षा की भावना से त्रस्त है. इसके लिए कई बार आवेदन दिया किंतु चार वर्षों से उसे मात्र आश्वासन दिया जा रहा है. जबकि बगल के क्वार्टर में काम करा दिया गया. उन्हें बताया गया कि जोन 2014-15 में कार्य हो जायेगा. भंडारपाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्राप्ति शाखा का फॉल्स सीलिंग गत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है. प्राप्ति शाखा से पी- वार्ड तक का प्लेटफॉर्म भी टूटा हुआ है. शिविर में बताया गया कि जोनल कार्य का पुन: टेंडर होने पर कार्य कराया जायेगा. मौके पर डिप्टी सीइइ एके हलदर सीनियर एमएम एके सिंह,और एटी सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










