मारपीट में चार घायल, प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर. सफियाबाद ओपी क्षेत्र के गौरीपुर निवासी शोभाकांत मिश्रा व उसके भाई शशिकांत मिश्रा के बीच गुरुवार को जम कर मारपीट हुई. जिसमें शोभाक ांत मिश्रा, उसकी पुत्री प्रीति कुमारी व पुत्र अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त समाचार के […]
मुंगेर. सफियाबाद ओपी क्षेत्र के गौरीपुर निवासी शोभाकांत मिश्रा व उसके भाई शशिकांत मिश्रा के बीच गुरुवार को जम कर मारपीट हुई. जिसमें शोभाक ांत मिश्रा, उसकी पुत्री प्रीति कुमारी व पुत्र अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त समाचार के अनुसार शोभाकांत मिश्रा के दो यजमान के यहां श्राद्ध कर्म था. जिस पर उसके भाई शशिकांत ने कहा कि एक यजमान के यहां वह श्राद्ध कराने स्वयं जायेगा. इस बात पर शोभाकांत ने सहमति जता दी. किंतु यजमान ने शशिकांत द्वारा श्राद्ध करवाने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर शशिकांत आक्रोशित हो गया और भाई के साथ मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने पहुंची शोभाकांत की पुत्री व पुत्र को भी उन्होंने जमकर पिटाई कर दी. जिसके कारण पिता, पुत्री व पुत्र तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर पूरबसराय रोड जेपी चौक निवासी मो. इरफान अहमद को स्थानीय मो. जसीम ने गाली गलौज किया. जिसका विरोध करने पर जसीम ने इरफान के सिर पर खाली बोतल से प्रहार कर दिया. जिससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










