मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : संबोधित करते प्रतिनिधि, धरहरा नियोजित शिक्षकों द्वारा आगामी 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू बुधवार को धरहरा पहुंचे. उन्होंने शिक्षकों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील […]
फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : संबोधित करते प्रतिनिधि, धरहरा नियोजित शिक्षकों द्वारा आगामी 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू बुधवार को धरहरा पहुंचे. उन्होंने शिक्षकों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की स्थिति तिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर है. एक ओर जहां महंगाई बढ़ रही है वहीं नियोजित शिक्षकों को जो मानदेय मिल रहा वह काफी कम है. इसलिए हम सबों को संगठित होकर आंदोलन करने की जरूरत है. जिसके लिए आगामी 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर जिला सचिव रामनंदन कुमार, जिला संगठन सचिव निलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजन कुमार रंजन, अमरजीत मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










