सरकारी पदाधिकारी व कर्मी लोक संवेदना के प्रति बनें संवेदनशील

मुंगेर. समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारी व कर्मी लोक संवेदना के प्रति संवेदनशील बनें. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक संवेदना अभियान के तहत सभी प्रमुख कार्यालयों में जन शिकायत पेटिका यथाशीघ्र […]
मुंगेर. समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारी व कर्मी लोक संवेदना के प्रति संवेदनशील बनें. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक संवेदना अभियान के तहत सभी प्रमुख कार्यालयों में जन शिकायत पेटिका यथाशीघ्र लगाया जाय. ताकि विभागीय कर्मी के विरुद्ध या उसके द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की शिकायत आम जन द्वारा की जा सके. साथ ही एक सूचना पट भी कार्यालयों में लगायी जाय. डीएम द्वारा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित कर अधीनस्थ कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित करने को कहा गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही समाहरणालय संवर्ग के सभी कर्मियों का प्रशिक्षण भी कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










