उमाशंकर खगडि़या के लिए विरमित

मुंगेर. एससी-एसटी थाना के निलंबित दारोगा उमाशंकर रजक को आखिरकार मुंगेर जिला से हटा कर खगडि़या जिला भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने निलंबित दारोगा उमाशंकर रजक का मुंगेर जिले से हटाने संबंधी पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवेश्वर प्रसाद शुक्ल को भेजा था. जिस पर कार्रवाई करते हुए डीआइजी ने उसका तबादला खगडि़या […]
मुंगेर. एससी-एसटी थाना के निलंबित दारोगा उमाशंकर रजक को आखिरकार मुंगेर जिला से हटा कर खगडि़या जिला भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने निलंबित दारोगा उमाशंकर रजक का मुंगेर जिले से हटाने संबंधी पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवेश्वर प्रसाद शुक्ल को भेजा था. जिस पर कार्रवाई करते हुए डीआइजी ने उसका तबादला खगडि़या जिला कर दिया. एसपी ने तत्काल ही निलंबन अवधि में उमाशंकर को मुंगेर जिला से विरमित भी कर दिया. विदित हो कि उमाशंकर रजक पर एक महिला अधिवक्ता सरिता मिश्रा ने शादी करने एवं शोषण का आरोप लगाया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया था. पुलिस कर्मी पुरस्कृत मुंगेर. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने जमालपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं फरीदपुर ओपी प्रभारी सहित एक अन्य पुलिस कर्मी को चोरी के एक मामले का उद्भेदन करने पर पुरस्कृत किया है. उन्होंने बताया कि फरीदपुर निवासी चंद्र शेखर शर्मा के घर चोरी हुई थी. चोरी का सामन ले जाते हुए ही इन पुलिस कर्मियों ने अजय कुमार पंडित को गिरफ्तार कर लिया. चोरी का टीवी भी बरामद किया. इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










