बच्चों ने की हस्तकला व विज्ञान की बेहतरीन प्रस्तुति

Published at :17 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने की हस्तकला व विज्ञान की बेहतरीन प्रस्तुति

(200 अखबार की प्रति बुक है)फोटो संख्या : 23,24फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के धौनी स्थित हेब्रोन मिशन स्कूल में बुधवार को बच्चों द्वारा तैयार किये गये हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने फीता काट कर किया. मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम येलो […]

विज्ञापन

(200 अखबार की प्रति बुक है)फोटो संख्या : 23,24फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के धौनी स्थित हेब्रोन मिशन स्कूल में बुधवार को बच्चों द्वारा तैयार किये गये हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने फीता काट कर किया. मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम येलो हाउस, रेड हाउस को द्वितीय एवं ग्रीन हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्राचार्य अशोक प्रसाद एवं पीसी प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही बच्चों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का आगत अतिथियों ने अवलोकन किया. प्रदर्शनी में बच्चों ने जल, थल, वायु प्रदूषण से बचाव, विंड एनर्जी, एक ही स्थान पर मछली पालन, सिगरेट से होने वाली बीमारी, प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के लिए चलाये जा रहे जन-धन योजना के लाभ, बाढ़ सूचना, सोलर सिस्टम, फास्ट फूड से होने वाले लाभ-हानि के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताया. बीडीओ ने बच्चों की प्रदर्शनी को काफी सराहा और कहा कि तारापुर जैसे छोटे शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि बच्चे पठन-पाठन के साथ विद्यालय का नाम रौशन कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बच्चे देश के भविष्य हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजीव रंजन, दिलीप कुमार, सुनील हेमब्रम, अश्रृता, विष्णु पाठक, ऋचा दीक्षित एवं प्रियंका कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर अभिभावक रवि गोस्वामी, सीताराम सिंह, सुनील सिंह, सुबोध चौधरी, ब्रह्म प्रकाश ने भी बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना की. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक दिलीप कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन