सदर अस्पताल : ठिठुरते बीत रही पूस की रात

Published at :15 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल : ठिठुरते बीत रही पूस की रात

रोगियों को उपलब्ध नहीं हो रहा कंबल फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : एक चादर के सहारे इलाजरत रोगी प्रतिनिधि, मुंगेर स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए भले ही अस्पताल पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो. लेकिन इसका समुचित लाभ रोगियों को नहीं मिल पा रहा है. अस्पताल में चिकित्सक व दवाओं की […]

विज्ञापन

रोगियों को उपलब्ध नहीं हो रहा कंबल फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : एक चादर के सहारे इलाजरत रोगी प्रतिनिधि, मुंगेर स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए भले ही अस्पताल पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो. लेकिन इसका समुचित लाभ रोगियों को नहीं मिल पा रहा है. अस्पताल में चिकित्सक व दवाओं की कमी तो आम बात है. किंतु हार कपा देने वाली इस पूस की रात में मरीजों को कंबल मिलना तो दूर की बात चादर भी नसीब नहीं हो पा रहा है. मुंगेर सदर अस्पताल में कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को देखने को मिला. महिला मेडिकल वार्ड में भरती गुलजार पोखर निवासी गीता देवी ने बताया कि वह रविवार को ही भरती हुई है. लेकिन उन्हें रात में कंबल नहीं दिया गया. घर से लाये हुए एक पतले चादर के सहारे ही ठिठुरते हुए रात गुजरानी पड़ी. जब रात में सिस्टर से कंबल की मांग की तो उन्होंने जवाब दिया कि सभी कंबल बट गया है. कल कोई बेड खाली होगा तो कंबल मिलेगा. सोमवार को भी उसे कंबल मिलना तो दूर बेड पर चादर भी नहीं दिया गया. कहते हैं प्रभारी उपाधीक्षक प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों के लिए चादर व कंबल उपलब्ध है. किसी मरीज ने ऐसी शिकायत नहीं की है कि उन्हें चादर व कंबल नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन