विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक

Published at :14 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक

प्रतिनिधि, जमालपुरश्री योगमाया बड़ी दुर्गास्थान जमालपुर में रविवार को विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने की. बैठक में जिला व नगर समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में विराट हिंदू संगम की भी समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुरश्री योगमाया बड़ी दुर्गास्थान जमालपुर में रविवार को विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने की. बैठक में जिला व नगर समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में विराट हिंदू संगम की भी समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि जिले के सभी 9 प्रखंडों में विहिप का संतोष जनक विस्तार हो चुका है. आगामी 2 महीने के अंतर्गत हर पंचायत में समिति का निर्माण किया जायेगा. जबकि जून 2015 के पूर्व जिले के प्रत्येक गांव मे ग्राम समिति का निर्माण किया जायेगा. साथ ही विहिप-बी शाखा, मातृ संगठन, दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल का भी विस्तार किया जायेगा. जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, मातृ शक्ति अध्यक्षा अल्पना घोष तथा जिला मंत्री भवेश चौधरी ने समाज में बुजुर्गो के सम्मान मंे कमी आने की बात उठाई. निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मार्च को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम आयोजन होगा. मौके पर जमालपुर के नगर अध्यक्ष लीलाधारी संजीव मिश्रा,प्रवीण कुमार चौरसिया,प्रो दीपक कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन