आंगनबाड़ी केंद्र का चावल पुलिस ने किया जब्त

Published at :13 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र का चावल पुलिस ने किया जब्त

फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : जांच करती पुलिस प्रतिनिधि , जमालपुर बाल विकास परियोजना जमालपुर में एक बार फिर अनियमितता सामने आयी है. आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जाने वाले पांच बोरा चावल इस्ट कॉलोनी द्वारा शनिवार को जब्त किया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार आंगनबाड़ी के पांच बोरा चावल एक ठेला से नयागांव क्षेत्र […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : जांच करती पुलिस प्रतिनिधि , जमालपुर बाल विकास परियोजना जमालपुर में एक बार फिर अनियमितता सामने आयी है. आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जाने वाले पांच बोरा चावल इस्ट कॉलोनी द्वारा शनिवार को जब्त किया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार आंगनबाड़ी के पांच बोरा चावल एक ठेला से नयागांव क्षेत्र से ले जा रहा था. इस दौरान थानाध्यक्ष को मोबाइल पर सूचना मिली और उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर ठेला और ठेला चालक विजय यादव को हिरासत में लेकर छानबीन करना प्रारंभ कर दिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अनाज सरकारी है और आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटना है. सीडीपीओ द्वारा बताया गया कि कलस्टर प्वाइंट से 55 बोरा अनाज जाना है. नयागांव काली स्थान में कलस्टर संख्या 122 बनाया गया है. जहां की सेविका नीलम कुमारी है. किंतु अनाज का उठाव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 121 से किया गया है. जहां की सेविका मंजुला कुमारी है. जबकि नियम पूर्वक निर्धारित कलस्टर संख्या 122 से ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 121 को अनाज मुहैया कराया जाना चाहिए था. घटना की सूचना पाते ही सीडीपीओ कार्यालय के अशोक कुमारभी थाना पहुंचे. जिन्होंने बताया कि काली स्थान नयागांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 में ही कलस्टर केंद्र है. दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बताया कि केंद्र संख्या 122 नयागांव कालीस्थान के नाम से स्वीकृत है. जबकि उसका संचालन दालमोठ गली में किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन