पारा लुढ़का 12 तक, जनजीवन प्रभावित

प्रतिनिधि , मुंगेर ठंड व शीतलहर का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को मौसम का तापमान लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर रह गया. जिसके कारण वातावरण में कनकनी व्याप्त रहा और लोग परेशान रहे. वैसे अबतक प्रशासनिक स्तर पर अलाव या गरीब, नि:सहाय के बीच कंबल वितरण का कार्य शुरू […]
प्रतिनिधि , मुंगेर ठंड व शीतलहर का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को मौसम का तापमान लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर रह गया. जिसके कारण वातावरण में कनकनी व्याप्त रहा और लोग परेशान रहे. वैसे अबतक प्रशासनिक स्तर पर अलाव या गरीब, नि:सहाय के बीच कंबल वितरण का कार्य शुरू नहीं हुआ है. यूं तो दिसंबर माह प्रारंभ होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया. किंतु ज्यों-ज्यों समय बीतता जा रहा है ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा. फलत: वातावरण में नमी कायम है और ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है. दोपहर बाद से ही धूप का दर्शन नहीं हो पाया और वातावरण में धुंध जैसे छाया रहा. ठंड के कारण लोग गर्म कपड़े का इस्तेमाल कर रहे और घर से बाहर निकलने में भी परहेज करने लगे हैं. दूसरी ओर रिक्शा, ठेला व दैनिक मजदूर व फुटपाथ पर जिंदगी गुजर-बसर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वैसे प्रशासनिक स्तर पर अबतक ठंड से बचाव की दिशा में कोई कारगर पहल नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










