इरवो के सौजन्य से स्वास्थ जांच शिविर सम्पन्न

Published at :12 Dec 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
इरवो के सौजन्य से स्वास्थ जांच शिविर सम्पन्न

फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : स्वास्थ्य जांच शिविर प्रतिनिधि , जमालपुर इस्ट कॉलोनी स्थित शिशु विद्यालय के बच्चों का शिविर लगा कर शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच की गयी. स्कूल का संचालन पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन जमालपुर द्वारा किया जाता है. शिविर का आयोजन इरवो द्वारा किया गया. इरवो अध्यक्षा ने कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : स्वास्थ्य जांच शिविर प्रतिनिधि , जमालपुर इस्ट कॉलोनी स्थित शिशु विद्यालय के बच्चों का शिविर लगा कर शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच की गयी. स्कूल का संचालन पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन जमालपुर द्वारा किया जाता है. शिविर का आयोजन इरवो द्वारा किया गया. इरवो अध्यक्षा ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर संगठन जागरूक है. एक नियमित अंतराल पर शिविर लगाकर विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है. इस जांच में बच्चों के आंख, कान, पेट सहित वजन में समस्या पाये जाने पर बच्चों को मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध करायी जाती है. पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार एवं डॉ बंदना सिंघानिया ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित सलाह भी दी. उन्होंने बताया कि 100 से अधिक बच्चे की स्वास्थ्य की जांच की गयी. मौके पर इरवो सचिव अनिता वर्णवाल, गीता रानी, शालिनी मिश्रा, नूतन राय, अलका सिंह, अनिता ताराचंद, सरस्वती मंडल, सुनिता वर्णवाल, प्राचार्या रुबीना, संगीता, रविरंजन, कल्याण निरीक्षक भोला सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन