नक्सल क्षेत्र में रेल यात्रा होगा सुरक्षित : एडीजी

Published at :12 Dec 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सल क्षेत्र में रेल यात्रा होगा सुरक्षित : एडीजी

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : पत्रकारों से वार्ता करते एडीजी प्रतिनिधि, जमालपुरराज्य में रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. ये बातें रेल पुलिस के अपर महानिदेशक केएस द्विवेदी ने शुक्रवार को रेल जिला मुख्यालय जमालपुर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : पत्रकारों से वार्ता करते एडीजी प्रतिनिधि, जमालपुरराज्य में रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. ये बातें रेल पुलिस के अपर महानिदेशक केएस द्विवेदी ने शुक्रवार को रेल जिला मुख्यालय जमालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने बताया कि जमालपुर जिला में रेल पुलिस की स्थिति अत्यंत खराब है. पुलिसकर्मियों के भवन और शौचालय की सुविधा सही नहीं है. उनके आवासीय परिसर भी सुरक्षित नहीं है. सरकार पहले रेल पुलिस कर्मियों की स्थिति में सुधार लायेगी तथा उन्हें और भी बेहतर व सुरक्षित बनायेगी ताकि रेल पुलिस कर्मी अपना सर्वोतम सेवा दे सके. उन्होंने बताया कि आज भवन की स्थिति ऐसी है कि कई रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस को बसेरा डाल कर रहना पड़ रहा है. जल्द ही रेल पुलिस कर्मियों के लिए बैरेक निर्माण का आश्वासन मिला है. उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर भी रेल पुलिस तत्पर है. ट्रेनों में सुरक्षा बल को तैनात किया जा रहा है और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर रेल पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन