अवकाश से लौटने के बाद हड़ताल पर रहेंगे गृहरक्षक

प्रतिनिधि , मुंगेर गृह रक्षकों का पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश शुक्रवार की मध्य रात्रि से समाप्त हो जायेगी. लेकिन कोई भी गृह रक्षक वापस अपने कार्य पर नहीं जायेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. यह निर्णय गृहरक्षकों की एक बैठक में ली गयी. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के अध्यक्ष दिवाकर […]
प्रतिनिधि , मुंगेर गृह रक्षकों का पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश शुक्रवार की मध्य रात्रि से समाप्त हो जायेगी. लेकिन कोई भी गृह रक्षक वापस अपने कार्य पर नहीं जायेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. यह निर्णय गृहरक्षकों की एक बैठक में ली गयी. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के अध्यक्ष दिवाकर कुमार एवं सचिव सरोज कुमार यादव ने कहा कि गृहरक्षकों के साथ राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. एक साजिश के तहत गृहरक्षकों को परेशान किया जा रहा है. पांच सूत्री मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. वार्ता भी हो रही है पर सरकार है कि गृहरक्षकों के समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि भले ही गृहरक्षकों का सामूहिक अवकाश गुरुवार की मध्य रात्रि से समाप्त हो जायेगा परंतु गृह रक्षक कार्य पर वापस नहीं जायेंगे. जिले के तमाम गृह रक्षक सामूहिक अवकाश खत्म होते ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. पटना में आयोजित आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंगेर के सभी गृह रक्षक 14 दिसंबर की रात्रि पटना के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी लिखित जानकारी दे दी गयी है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










