मुंगेर के मंगल की अररिया में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2014 2:11 PM (IST)
विज्ञापन

कुरसेला/मुंगेर : एनएच 31 पर कटरिया सिमड़गाछ के समीप बुधवार रात ट्रक के कुचलने से खलासी की मौत हो गयी. ट्रक (जेएच नौ एच 3893) का खलासी सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था. इसी बीच एक ट्रक ने आकर खलासी को कुचल दिया. इससे खलासी की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक खलासी मंगल […]
विज्ञापन
कुरसेला/मुंगेर : एनएच 31 पर कटरिया सिमड़गाछ के समीप बुधवार रात ट्रक के कुचलने से खलासी की मौत हो गयी. ट्रक (जेएच नौ एच 3893) का खलासी सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था.
इसी बीच एक ट्रक ने आकर खलासी को कुचल दिया. इससे खलासी की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक खलासी मंगल दास (25) पिता सलदेव दस मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के गंगटा मोड का निवासी बताया जाता है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना के अनि बीडी मुमरू ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ दुर्घटना करने वाले ट्रक (बीआर 37 एफ 4369) को जब्त कर लिया.
थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के साथ मृत खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. जिस ट्रक का खलासी दुर्घटना का शिकार हुआ वह सुपौल से भागलपुर की ओर जा रहा था. खलासी को कुचलने वाला ट्रक भी नवगछिया की ओर जा रहा था. माना जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










